चार मंजिला इमारत में लगी आग, छह की मौत, 11 घायल

0

जामिया नगर के बटला हाउस जोगा बाई गली नंबर सात के एक मकान में रात करीब 2:30 बजे अचानक से आग लग गई।



नई दिल्ली, 06 अगस्त (हि.स.)। राजधानी दिल्ली के जामिया नगर अंतर्गत चार मंजिला इमारत में सोमवार देर रात आग लग गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। वहीं आग बुझाने के दौरान दो दमकल कर्मी भी घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार जामिया नगर के बटला हाउस जोगा बाई गली नंबर सात के एक मकान में रात करीब 2:30 बजे अचानक से आग लग गई। आग लगते ही अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में दमकल विभाग और पुलिस को चार मंजिला बिल्डिंग में आग लगने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में छह लोगों की जलने से मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

आग लगने के कारण मरने वालों में चार की पहचान सोहा, अद्यान, अन्ना और जिक्र के रूप में हुई, जबकि दो अन्य की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं घायलों में अतहर, साइमा, फैज, अदीबा, शबा भट, शरीफ, रियान, शबाना, राम निवास, उमर और दिलबाग शामिल हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *