अर्जुन ने रिवील किया नया लुक, मलाइका का खास कमेंट

0

अर्जुन कपूर ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘9 महीने बाद बाल बाल बच गए…।’



बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने सिर से कैप उतार दी है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करके दी है। अर्जुन कपूर ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘9 महीने बाद बाल बाल बच गए…।’ अर्जुन कपूर ने जैसे ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये वीडियो पोस्ट किया, वैसे ही लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिए।
हालांकि इन सारे कमेंट्स में से सबसे खास कमेंट उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का रहा, जिन्होंने लिखा है ‘फाइनली…।’
दरअसल, अर्जुन कपूर ने ये लुक डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘पानीपत’ के लिए अपनाया किया है, जिसके लिए वे महीनों से अपने सिर पर कैप पहन रहे थे। फाइनली, अर्जुन के सिर पर अब ये कैप अब नहीं रहेगी। अर्जुन ने 16 नवंबर, 2018 को बाल कटवाए थे। वीडियो में वे उन टोपियों का कलेक्‍शन दिखा रहे हैं, जो उन्‍होंने अपना लुक छिपाने के लिए अब तक खरीदी हैं।
गौरतलब है कि डायरेक्‍टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्‍म ‘पानीपत’ में सेनापति सदाशिव भाऊ का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अर्जुन के अलावा संजय दत्त, कृति सेनन, पद्मिनी कोल्हापुरी और मोहनीश बहल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बॉलीवुड में इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी काफी चर्चा में हैं। हाल में मलाइका और अर्जुन कपूर न्यूयॉर्क से छुट्टियां मनाकर लौटे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *