हरियाणा : गुर्जर के पुत्र देवेंद्र चौधरी की तिगांव से दावेदारी पर नागर की नींद उड़ी

0

देवेंद्र चौधरी ने पूरे क्षेत्र में अपनी दावेदारी के होर्डिंग लगवा दिए हैं। नागर यहां से पिछली बार किस्मत आजमा चुके हैं।



फरीदाबाद, 27 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं में विधानसभा चुनाव में जिले की सबसे हॉट सीट तिगांव में टिकट को लेकर मारामारी मचनी तय है। इस सीट से स्थानीय सांसद और केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के पुत्र देवेंद्र चौधरी ने दावा जताकर प्रमुख दावेदार राजेश नागर की नींद उड़ा दी है। देवेंद्र इस समय नगर निगम के वरिष्ठ उप महापौर हैं।
देवेंद्र चौधरी ने पूरे क्षेत्र में अपनी दावेदारी के होर्डिंग लगवा दिए हैं। नागर यहां से पिछली बार किस्मत आजमा चुके हैं। उन्होंने प्रमुख दावेदार दावेदार कहा जा रहा है। देवेंद्र चौधरी भाजपा के जिला महामंत्री रह चुके हैं।
तिगांव विधानसभा क्षेत्र में गुर्जरों का आधिपत्य है। यहां कृष्णपाल गुर्जर विधायक रह चुके हैं। नागर को राज्य के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का करीबी माना जाता है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *