अनुराग कश्यप को फिर मिली जान से मारने की धमकी

0

फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक अनुराग कश्यप का जन्म 10 सितंबर 1972 को उत्तर प्रदेश में हुआ था।



फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। यूजर ने लिखा कि उसने हाल में अपनी रायफल और शॉटगन की सफाई की है और वह अनुराग से आमने-सामने मिलने का इंतजार कर रहा है। हालांकि अब इस ट्वीट को डिलीट किया जा चुका है।
धमकी मिलते ही अनुराग ने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिस पर मुंबई पुलिस ने लिखा कि साइबर पुलिस स्टेशन को अकाउंट डीटेल्स भेजी जा चुकी हैं। आपसे निवेदन है कि आप अपने नज़दीकी पुलिस स्टेशन में इसके खिलाफ  शिकायत दर्ज कराएं, ताकि इस मामले पर कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सके। इसके बाद अनुराग ने भी मुंबई पुलिस का धन्यवाद किया। हालांकि बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया।
बता दें कि इससे पहले भी अनुराग कश्यप को जान से मारने और उनकी बेटी को अगवा करने की धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद अनुराग ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई थी। फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक अनुराग कश्यप का जन्म 10 सितंबर 1972 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। अनुराग कश्यप हमेशा लीक से हटकर सिनेमा बनाने के लिए जाने जाते हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *