फिलिपींस में भूकंप के कारण आठ लोगों की मौत

0

भूकंप के कारण दीवार ढह गई, जिसके मलबे में कई लोग दब गए। तड़के आए भूकंप के समय लोग सो रहे थे।



मनीला, 27 जुलाई (हि.स.)। फिलिपींस में शनिवार तड़के बाटनेस द्वीप समूह में भूकंप के दो तगड़े झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हुए हैँ। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.4 और 5.9 मापी गई है।

बीबीसी के मुताबिक मेयर रॉल डे सगन ने बताया कि 60 लोग घायल हुए हैं। जब भूकंप आया तो कई लोग अपने घरों में थे। साथ ही किसी प्रकार की सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

पुलिस सर्जेंट यूजी विला ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि ‘हमने घरों को हिलते हुए देखा। भूकंप के कारण दीवार ढह गई, जिसके मलबे में कई लोग दब गए। तड़के आए भूकंप के समय लोग सो रहे थे।

फिलिपींस रेड क्रॉस ने सोशल मीडिया पर जो फोटो पोस्ट किए हैं उसमें देखा जा रहा है कि कैसे घर मलबे में परिवर्तित हो गया। उल्लेखनीय है कि फिलिपींस पैसिफिक रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है, जो भूकंपीय गतिविधी का एक क्षेत्र है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *