करंसी पॉलिसी तय करना आईएमएफ की जिम्‍मेदारी, किसी एक देश की नहीं : शक्तिकांत दास

0

आरबीआई गवर्नर ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्प के उस बयान का जवाब दिया, जिसमें ट्रम्प ने भारत और चीन पर करंसी एक्‍सचेंज रेट को मजबूत बनाए रखने के लिए सांठगांठ करने का आरोप लगाते रहे हैं।



नई दिल्‍ली, 27 जुलाई (हि.स.)। करंसी पॉलिसी को बनाए रखना दुनिया के किसी एक देश की नहीं बल्कि अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष(आईएमएफ) की जिम्‍मेदारी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया(आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत ने यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि अमेरिका जैसे किसी एक देश के द्वारा दूसरे देश पर एक्‍सचेंज रेट में सांठगांठ करने का आरोप लगाना आधिपत्‍य जमाने जैसा दिखाई देता है।
दरअसल आरबीआई गवर्नर ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्प के उस बयान का जवाब दिया, जिसमें ट्रम्प ने भारत और चीन पर करंसी एक्‍सचेंज रेट को मजबूत बनाए रखने के लिए सांठगांठ करने का आरोप लगाते रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने बयान में यहां तक कहा था कि रिजर्व बैंक का बाजार से डॉलर की खरीदारी करना विनिमय दर को एक स्‍तर पर बनाए रखने जैसा करतब है। इसी सवाल का जवाब देते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने उक्त बातें कहीं।
दरअसल मुद्रा प्रबंधन से जुड़े मुद्दे को लेकर चिंतित दास ने किसी देश का नाम लिए बगैर कहा कि मु्द्रा विनिमय दरों और भुगतान के सही तरह से प्रबंधन के लिए सामूहिक तौर पर प्रयास करने की जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि यह एक बहुपक्षीय व्‍यवस्‍था होनी चाहिए इसके ऊपर द्वीपक्षीय रूप से आधिपत्‍य जमाने जैसी बात नहीं होनी चाहिए।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *