सफदरजंग अस्पताल की कैंटीन में लगी आग

0

नई दिल्ली, 26 जुलाई (हि.स.)। राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल की कैंटीन में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
दमकल और पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे सूचना मिली कि सफदरजंग अस्पताल की कैंटीन में आग लग गई है। अस्पताल में आग की सूचना मिलते ही दमकल की एक-एक कर पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गई। आग कैंटीन में रखे कूड़े में लगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *