सिद्धिविनायक ट्रस्ट उठाएगा शहीद जवानों के बच्चों की शिक्षा का खर्च : आदेश बांदेकर

0

आदेश बांदेकर ने बताया कि सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट समिति की बैठक में तय किया गया कि महाराष्ट्र के शहीद जवानों के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा से लेकर परास्नातक तक की शिक्षा का खर्च सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट उठाएगा।



मुंबई, 26 जुलाई (हि.स.)। सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आदेश बांदेकर ने कहा है कि महाराष्ट्र के शहीद जवानों के बच्चों की शिक्षा का खर्च ट्रस्ट की ओर से वहन किया जाएगा। यह निर्णय करगिल शहीद दिवस के अवसर पर सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट समिति की बैठक में लिया गया।
आदेश बांदेकर ने बताया कि सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट समिति की बैठक में तय किया गया कि महाराष्ट्र के शहीद जवानों के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा से लेकर परास्नातक तक की शिक्षा का खर्च सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट उठाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में पास किए गए इस प्रस्ताव को राज्य सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इस बैठक में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सुमंत घैसास, सदस्य विशाखा राउत, वैभवी चव्हाण, संजय सावंत, पंकज गोरे, भरत पारेख, आनंद राव, गोपाल दलवी और महेश मुदलियार उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। प्राकृतिक आपदा, बीमारियों एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान भी ट्रस्ट की ओर से मदद की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *