सैन फर्नांडो वैली में गोलीबारी, चार लोगों की मौत

0

स्थानीय पुलिस के अनुसार हमलावर ने गुरुवार सुबह कनोगा स्थित अपने अपार्टमेंट में पहले अपने 50 वर्षीय पिता, मां और फिर 20 वर्षीय भाई को गोली मारी।



लॉस एंजेल्स, 26 जुलाई (हि.स.)। लॉस एंजेल्स के निकट सैन फर्नांडो वैली में गुरुवार सुबह एक 26 वर्षीय सिरफिरे गैरी डीन जारगोजा ने अपने ही परिवार के दो लोगों को गोली मारने के बाद दोपहर के समय अंधाधुंध गोलीबारी कर दो अन्य लोगों की हत्या कर दी। इस गोलीबारी में दो लोग घायल भी हुए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर जारगोजा को हिरासत में ले लिया है। हालांकि इस गोलीबारी के दौरान हमलावर भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल हमलावर से पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय पुलिस के अनुसार हमलावर ने गुरुवार सुबह कनोगा स्थित अपने अपार्टमेंट में पहले अपने 50 वर्षीय पिता, मां और फिर 20 वर्षीय भाई को गोली मारी। इसके बाद वह घर से भाग निकला और पास के पेट्रोल पंप पर दो अन्य दो लोगों, एक पुरुष और एक महिला, को भी गोली मार दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाक़े की घेराबंदी की और जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को हिरासत में लिया। इस घटना में अस्पताल में ले जाए गए छह लोगों में से चार की मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *