संसद सत्र की अवधि सात अगस्त तक बढ़ी

0

संसद का बजट व मानसून सत्र 26 जुलाई तक चलना तय था। किंतु तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा महत्वपूर्ण विधेयक अभी लोकसभा में पेश होने हैं। ऐसे  में सरकार ने सत्र की अवधि सात अगस्त तक बढ़ाने का फैसला किया है।



नई दिल्ली, 25 जुलाई (हि.स.)। सत्रहवीं लोकसभा के पहले सत्र की अवधि सात अगस्त तक बढ़ा दी गई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की संसदीय मामलों की समिति की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया।

संसद का बजट व मानसून सत्र 26 जुलाई तक चलना तय था। किंतु तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा महत्वपूर्ण विधेयक अभी लोकसभा में पेश होने हैं। ऐसे  में सरकार ने सत्र की अवधि सात अगस्त तक बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की संसदीय समिति की हुई बैठक में गृहमंत्री अमित शाह के साथ राजनाथ सिंह, नरेन्द्र सिंह तोमर, निर्मला सीतारमण प्रह्लाद जोशी और राम विलास पासवान मौजूद थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *