औरंगाबाद ,25 जुलाई (हि.स.)। बिहार के उग्रवाद प्रभावित औरंगाबाद जिले में गुरुवार को पुलिस से मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर हो गए। बड़ी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद हुए हैं।
औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के दक्षिणी इलाके में गुरुवार को दोपहर यह पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई है । मुठभेड़ में पांच नक्सली के ढेर होने का पुलिस दावा कर रही है । दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। बताया जाता है कि चार नक्सलियों के शव पुलिस ने बरामद किए हैंं।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार, कारतूस एवं विस्फोटक बरामद किया है । एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आठ हथियार एवं बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैंं । संवाद प्रेषण तक मुठभेड़ जारी है ।
