जोजिला दर्रा के पास बादल फटने से श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, यातायात ठप

0

बुधवार देर रात जोजिला दर्रा के पास में बादल फटा जिस कारण कई जगह मार्ग बंद हो गया है। वहीं बादल फटने के बाद कई जगह भूस्खलन होने पर बीआरओ की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है।



श्रीनगर, 25 जुलाई (हि.स.)। बुधवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण जोजिला दर्रा के पास बादल फटने से श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह भूस्खलन हुआ। भूस्खलन की वजह से कई मार्ग बंद हो गए हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक विभाग ने यातायात बंद कर दिया है।
बुधवार देर रात जोजिला दर्रा के पास में बादल फटा जिस कारण कई जगह मार्ग बंद हो गया है। वहीं बादल फटने के बाद कई जगह भूस्खलन होने पर बीआरओ की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। श्रीनगर-लेह मार्ग पर हुए भूस्खलन के कारण मार्ग पर आए मलबे को हटाने का कार्य जारी है। हालां कि लगातार हो रही बारिश के कारण मलबा हटाने के कार्क में दिक्कत आ रही हैं। सीमा सड़क संस्था के कर्मचारी तथा मशीनें मार्ग को साफ करने के कार्य में लगीं हैं।
दूसरी ओर यातयात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मार्ग को साफ करने का प्रयास किया जा रहा है। संभावना है दोपहर बाद तक मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। यातायात विभाग के अनुसार राजामार्ग पर बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं। बुधवार देर रात मार्ग में फंसे करीब 150 यात्रियों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। इन यात्रियों में ज्यादातर पर्यटक थे। वहीं पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वह श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने से पहले कंट्रोल रूम से मार्ग की ताज़ा स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही अपनी यात्रा शुरू करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *