‘सिंघम’ के आठ साल पूरे होने पर अजय देवगन ने मारा यह डायलॉग

0

अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने मिलकर कई सफल फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। उनकी फिल्म सिंघम और गोलमाल सीरीज बेहद पॉपुलर है।



अजय देवगन बॉलीवुड फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ दमदार डायलॉग के लिए भी जाने जाते हैं। उनके फिल्मों के कई ऐसे डायलॉग हैं, जो आज भी लोगों के जुबां पर हैं। अजय देवगन बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने इंडस्ट्री को हर तरह की फिल्म दी है चाहे वह कॉमेडी हो, एक्शन या ड्रामा ही क्यों न हो। अजय ने अपने हर किरदार से लोगों को प्रभावित किया है। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म ‘सिंघम’ के आठ साल पूरा होने पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सभी का शुक्रिया किया है।
अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म सिंघम की अपनी एक तस्वीर को शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ”गलत क्या है वो जानने से कोई फर्क नहीं पड़ता, गलत को सही करने से पड़ता है। 22 जुलाई, इस बेहतरीन डायलॉग को 8 साल पूरे, कार की भिड़ंत, पावर पैक ऐक्शन और साहसीर कैरक्टर #BajiraoSingham। यह दर्शकों का प्यार ही है कि आज भी सिंघम बोल रहा है। रोहित शेट्टी और टीम।’
उल्लेखनीय है कि अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने मिलकर कई सफल फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। उनकी फिल्म सिंघम और गोलमाल सीरीज बेहद पॉपुलर है।
2011 में आई फिल्म ‘सिंघम’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। यह फिल्म तमिल फिल्म ‘सिंघम’ का रीमेक थी। इस फिल्म में अजय देवगन और काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म एक ईमानदार व बहादुर पुलिस अधिकारी बाजीराव सिंघम की कहानी बयान करती है, जो अन्याय के खिलाफ लड़ता है। फिल्म में अजय देवगन एक पुलिस इंस्पेक्टर बाजीराव सिंघम के किरदार में नजर आए थे। उन्होंने साल 1991 में फिल्म ‘फूल और कांटे’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *