बिहार में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए पहुंची भारतीय वायु सेना

0

रक्षा मंत्रालय प्रयागराज के ग्रुप कैप्टेन जनसंपर्क अधिकारी बसन्त बी. पाण्डेय ने मंगलवार को बताया कि उत्तरी बिहार में निरंतर हो रही वर्षा के कारण इन तीनों जिलों में कई स्थानों पर नदी के तटबंध टूट गये हैं। इसके चलते  लगभग 10 लाख परिवारों के लिए विषम परिस्थिति उत्पन्न हो गई है।



प्रयागराज, 23 जुलाई (हि.स.)। बिहार सरकार के अनुरोध पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दरभंगा, सीतामढ़ी तथा मधुबनी जिलों में बाढ़ पीड़ितों को सहायता प्रदान करने के लिए मध्य वायु कमान, प्रयागराज ने दरभंगा में दो हेलीकॉप्टरों को तैनात कर दिया है।
रक्षा मंत्रालय प्रयागराज के ग्रुप कैप्टेन जनसंपर्क अधिकारी बसन्त बी. पाण्डेय ने मंगलवार को बताया कि उत्तरी बिहार में निरंतर हो रही वर्षा के कारण इन तीनों जिलों में कई स्थानों पर नदी के तटबंध टूट गये हैं। इसके चलते  लगभग 10 लाख परिवारों के लिए विषम परिस्थिति उत्पन्न हो गई है। नागरिक प्राधिकारियों तथा भारतीय वायु सेना के पायलटों ने संयुक्त रुप से स्थिति का आकलन किया है। प्रभावित क्षेत्रों में खाने के पैकेट और राहत सामग्री एयर ड्रॉप की जा रही है। आगामी दिनों में यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा तथा प्रभावित क्षेत्रों में आम जनता की सहायता सुनिश्चित करने के लिए भारतीय वायु सेना कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *