अखिलेश के दावे को रविकिशन ने नकारा, कहा- नहीं मिला यशभारती सम्मान

0

अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान पहली बार सदन में विषय रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यश भारती पुरस्कार से सम्मानित लोगों को सम्मान राशि दिए जाने और वर्तमान सरकार द्वारा इसे बंद किए जाने का मुद्दा उठाया।



नई दिल्ली, 23 जुलाई (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को सरकार से पद्म पुरस्कारों से सम्मानित लोगों को सम्मान निधि दिए जाने को लेकर सवाल पूछा। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से चलाई गए यश भारती सम्मान का लाभ सांसद रविकिशन को भी मिला है, जिससे रविकिशन ने इनकार कर दिया।

अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान पहली बार सदन में विषय रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यश भारती पुरस्कार से सम्मानित लोगों को सम्मान राशि दिए जाने और वर्तमान सरकार द्वारा इसे बंद किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने प्रश्न पूछा कि क्या सरकार पद्म पुरस्कारों के साथ भी सम्मान राशि दिए जाने पर विचार कर रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सदन के सदस्य रविकिशन भी यशभारती सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। इस मुद्दे पर रविकिशन ने भी जवाब देने की कोशिश की लेकिन उन्हें अध्यक्ष ने अनुमति नहीं दी।

इसके बाद प्रश्न पूछने के लिए रविकिशन का नाम पुकारा गया। उन्होंने सदन में प्रश्न पूछने के स्थान पर अखिलेश की टिप्पणी का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें सपा सरकार और मायावती सरकार में किसी तरह का लाभ नहीं मिला है। उन्हें 50 हजार की सम्मान राशि भी नहीं मिली है। अपनी बात रखने के बाद उन्होंने सदन में प्रश्न पूछना चाहा तो अध्यक्ष ने उन्हें मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका समय पूरा हो गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *