पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे कुलदीप के आवास पर आयकर का छापा

0

कुलदीप के आदमपुर स्थित आवास पर उनके बेटे भव्य बिश्नोई को नजरबंद किया गया है। दोनों स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

हिसार, 23 जुलाई (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पुत्र एवं आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई के आवास और अन्य एक स्थान पर मंगलवार सुबह आयकर विभाग ने छापा मारा। 
कुलदीप के आदमपुर स्थित आवास पर उनके बेटे भव्य बिश्नोई को नजरबंद किया गया है। दोनों स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
आयकर विभाग की टीम ने दोनों आवासों के दरवाजे बंद कर दिए। किसी को भी भीतर प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी गई। पुलिस दोनों आवासों से करीब 100 मीटर दूर पर तैनात है। समाचार लिखे जाने तक आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *