मिशन चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण पर भारतीय क्रिकेटरों ने दी बधाई

0

पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग ने एक ट्वीट कर चंद्रयान -2 की टीम की प्रशंसा करते हुए लिखा, “सफल और निर्बाध लॉन्च के लिए टीम  चंद्रयान 2 और इसरो को बहुत-बहुत बधाई!”



नई दिल्ली, 22 जुलाई (हि.स.)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष में एक और इतिहास रच दिया है। आज श्रीहरिकोटा (आंध्रप्रदेश) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से मिशन चंद्रयान-2 का सफल प्रक्षेपण कर दिया गया है। मिशन की सफलता पर वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर सहित क्रिकेट दिग्गजों ने बधाई दी है।

पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग ने एक ट्वीट कर चंद्रयान -2 की टीम की प्रशंसा करते हुए लिखा, “सफल और निर्बाध लॉन्च के लिए टीम  चंद्रयान 2 और इसरो को बहुत-बहुत बधाई!”

पूर्वी दिल्ली के सांसद और भारत के पूर्व क्रिकेटर गंभीर ने कहा कि चंद्रयान -2 का सफल प्रक्षेपण अगली पीढ़ी को भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण कार्यक्रम में मदद करने के लिए प्रेरित करेगा।

गंभीर ने ट्वीट किया, “मैंने हमेशा एक बच्चे के रूप में चंद्रमा को देखा, सोच रहा था कि यह कौन से रहस्य छिपा रहा है। चंद्रयान 2 का सफल प्रक्षेपण इन रहस्यों पर कुछ प्रकाश डालेगा और भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण कार्यक्रम में मदद करने के लिए अगली पीढी को प्रेरित करेगा। मैं इस सफलता के लिए इसरो टीम के सभी सदस्यों को बधाई देता हूं।”

भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि यह राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने ट्वीट किया, “क्या खूबसूरत नजारा है। चंद्रयान 2 का प्रक्षेपण  राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण है।” भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने इसरो को बधाई दी और प्रक्षेपण को अनुकरणीय करार दिया। लक्ष्मण ने ट्वीट किया, “चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो को ढेर सारी बधाइयां।”

भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने एक ट्वीट में इस कदम को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने ट्वीट किया “यह ऐतिहासिक है! आकाश में एक अरब सपने देखना! चंद्रयान 2 के लिए गर्व का क्षण।”

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *