बॉयफ्रेंड और बेटियों के साथ छुटि्टयां मना रही है सुष्मिता सेन

0

इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ फोटो शेयर करते ही एक बार फिर सुष्मिता सेन लाइम लाइट में आ गई हैं। अपनी दोनों बेटियों रीनी, अलीशा और खुद से 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ सुष्मिता इन दिनोंआर्मीनिया में छुटि्टयां मना रही है।



पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों भले ही फिल्मों से दूर है, लेकिन वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ फोटो शेयर करते ही एक बार फिर सुष्मिता सेन लाइम लाइट में आ गई हैं। अपनी दोनों बेटियों रीनी, अलीशा और खुद से 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ सुष्मिता इन दिनोंआर्मीनिया में छुटि्टयां मना रही है। इंस्टाग्राम अंकाउंट पर शेयर किए गए फोटो कैप्शन में सुष्मिता ने लिखा ‘आओ मेरे साथ सच्चाई को सेलिब्रेट करो। जो होगा सो होगा।’

फोटो में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए है। इंस्टाग्राम पर वेकेशन की शेयर किए गए वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सुष्मिता को अर्मेनिया कितना पसंद आ रहा है। वीडियो में वह अपनी दोनों बेटियों और बॉयफ्रेंड के साथ मस्ती कर रही है। इसे पहले शेयर किए गए एक फोटो में सुष्मिता, रीनी व अलीशा मुस्कुरा रहे हैं, जबकि रोहमन सीरियस दिख रहे हैं। ऐसे में सुष्मिता ने लिखा है- ‘इतना सीरियस क्यों हो जान @rohmanshaw फैमिली सेल्फी। हालांकि, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर खबर आई थी कि सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का ब्रेकअप हो गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *