एक ही फ्रेम में नजर आए किंग खान के बच्चे, गौरी ने लिखा- ‘माई थ्री लिटिल’

0

गौरी खान ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर के साथ गौरी ने लिखा, ‘माई थ्री लिटिल’।



बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपने बच्चों के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। उनकी पत्नी गौरी खान ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर के साथ गौरी ने लिखा, ‘माई थ्री लिटिल’। इस फोटो में उनके तीनों बच्चे एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं। यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। आर्यन और सुहाना खान ने ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहनी है तो अबराम ने ब्लू कलर की टी-शर्ट में काफी खूबसूरत लग रहे हैं। फोटो में अबराम स्माइल करते नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड स्टार किड्स में शाहरुख खान के तीनों बच्चे काफी पॉपुलर हैं। शाहरुख खान की तरह ही उनकी फैमिली भी फेमस है। इन दिनों आर्यन खान फिल्म द लॉयन किंग के हिंदी वर्जन में डबिंग को लेकर चर्चा में हैं। वहीं सुहाना फिल्मों से दूर रहने के बावजूद लगातार सुर्खियों में बनी रहती है। सुहाना कभी अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते स्पॉट होती है तो कभी हॉट फोटो और वीडियो को लेकर चर्चा में रहती है। शाहरुख खान ने ट्विटर और इंस्टाग्रम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। मालदीव के इस वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा कि उन्हें मालदीव छोड़कर जाने पर दुख हो रहा है। खासकर जुमेराह वित्तावली के शानदार लोगों के लिए। वे काफी मिस करने वाले हैं। हॉलीडे के लिए शुक्रिया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *