खुशी में राम गोपाल वर्मा हुए पागल, खुद पर डाली शैंपेन

0

पार्टी में राम गोपाल वर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने पार्टी को बेहद इन्ज्वाॅय किया। राम गोपाल ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पागलों की तरह डांस करते नजर आ रहे हैं।



निर्देशक पुरी जगन्नाथ की तेलूगु फिल्म ‘आईस्मार्ट शंकर’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में राम पोथिनेनी ने लीड रोल किया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की है। इस खुशी के मौके पर पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में राम गोपाल वर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने पार्टी को बेहद इन्ज्वाॅय किया। राम गोपाल ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पागलों की तरह डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में राम गोपाल ने लिखा है कि मैं पागल नहीं मुझे शंकर ने पागल कर दिया है। राम गोपाल इस वीडियो में शैंपेन की बोतल अपने ऊपर डालते नजर आ रहे हैं। पूरी पार्टी का लुफ्त उठाते हुए राम गोपाल वर्मा ने यह वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया है।
इसके अलावा राम गोपाल वर्मा ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बाइक पर सवार हैदराबाद के रामू जी सिनेमा हॉल पहुंचते हैं, लेकिन इस वीडियो में वह ट्रिपल लोड में नजर आते हैं। वीडियो को राम गोपाल वर्मा ने कैप्शन से और ज्यादा विवादित बना दिया। ट्विटर पर उन्होंने लिखा, ‘पुलिस कहां है? लगता है वह भी थिएटर के अंदर है और फिल्म देख रही है। इस वीडियो को देखकर फैंस उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं।
 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *