पाकिस्तान में आत्मघाती धमाका, 3 मरे, 8 घायल

0

यह आत्मघाती धमाका सुबह 10.42 बजे डेरा इस्माइल खान अस्पताल के गेट पर उस समय हुआ जब एक शव वाहन प्रवेश कर रहा था। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है,



इस्लामाबाद, 21 जुलाई (हि.स.)। पाकिस्तान में रविवार सुबह डेरा इस्माइल खान स्थित अस्पताल में एक आत्मघाती विस्फोट हुआ जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए हैं। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।
समाचार पत्र डॉन के मुताबिक, यह आत्मघाती धमाका सुबह 10.42 बजे डेरा इस्माइल खान अस्पताल के गेट पर उस समय हुआ जब एक शव वाहन प्रवेश कर रहा था। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, लेकिन मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि अस्पताल के अधिकरियों के मुताबिक,घायलों में तीन की हालत गंभीर है। फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। एक अन्य घटना में रविवार सुबह इसी जिले में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पुलिस जांच चौकी पर अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें जिसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *