सलमान खान के शो नच बलिए सीजन 9 की जज होंगी रवीना

0

फेमस डांस रियलिटी शो नच बलिए को इस बार सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस डांस रियलिटी शो की टीम में एक्ट्रेस रवीना टंडन की एंट्री हो गई है।



डांस रियलिटी शो नच बलिए सीजन 9 की शुरुआत हो चुकी है। फेमस डांस रियलिटी शो नच बलिए को इस बार सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस डांस रियलिटी शो की टीम में एक्ट्रेस रवीना टंडन की एंट्री हो गई है। रवीना टंडन शो को जज करेंगी। इस शो में रवीना के अलावा कोरियाग्राफर अहमद खान भी बतौर जज नजर आएंगे। रवीना ने अपने नए अवतार की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।
मनीष पॉल को शो होस्ट करने की जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले रवीना टंडन सुपर डांसर चैप्टर 3 में भी जज बनी थीं। शनिवार रात रवीना टंडन को पति अनिल थडानी के साथ बांद्रा में स्पॉट किया गया। इस दौरान वह काफी स्टाइलिश और गॉर्जियस लुक में दिख रही थीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इन दिनों फिल्मों से भले ही दूर हों, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अक्सर फोटो शेयर करती रहती हैं।
नच बलिए डांसिंग रिएलिटी शो लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। इस शो के माध्यम से दर्शक अपने फेवरेट स्टार जोड़े को परफॉर्म करते हुए देखते हैं। नच बलिए सीजन 8 में दिव्यांका त्रिपाठी विनर रही थीं। कई सुपरहिट फिल्म दे चुकी रवीना टंडन ने अपने करियर की शुरुआत 1991 में फिल्म पत्थर के फूल से की थी। 26 अक्टूबर, 1974 को मुंबई में जन्मीं रवीना टंडन की गिनती बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों में होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *