ईशा गुप्ता पर मानहानि का केस दर्ज, बिजनेसमैन पर घूरने के लगाए थे आरोप

0

ईशा ने ट्वीट किया था कि ‘अगर देश में मेरे जैसी महिला अनसेफ महसूस करती है तो बाकी लड़कियां क्या महसूस करती होंगी। यहां तक कि मेरे साथ दो सिक्यॉरिटी गार्ड थे, लेकिन मैंने ऐसा महसूस किया जैसे मेरा रेप किया गया हो।



बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इन दिनों सुर्खियों में हैं। दिल्ली के एक बिजनेसमैन ने एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है। ईशा ने कुछ दिन पहले बिजनेसमैन रोहित विग पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया था। रोहित विग ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में धारा 499 और 500 के तहत अधिवक्ता विकास पाहवा के माध्यम से केस दर्ज कराया है।
कोर्ट ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई के लिए 28 अगस्त की तारीख तय की है। फिल्म ‘वन डे: जस्टिस डिलिवर्ड’ की रिलीज होने की खुशी में ईशा अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गई थीं। उसी दौरान दिल्ली के बिजनेसमैन रोहित विग ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा था कि विग अपनी आंखों से मेरा रेप कर रहा था। उससे तीन बार सही से पेश आने का अनुरोध भी किया था।
ईशा ने ट्वीट किया था कि ‘अगर देश में मेरे जैसी महिला अनसेफ महसूस करती है तो बाकी लड़कियां क्या महसूस करती होंगी। यहां तक कि मेरे साथ दो सिक्यॉरिटी गार्ड थे, लेकिन मैंने ऐसा महसूस किया जैसे मेरा रेप किया गया हो। रोहित विग तुम एक सूअर हो, वह इस गंदगी का ही हकदार है।’
बिजनेसमैन की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि उन्हें मानसिक पीड़ा का हर दिन सामना करना पड़ता है। क्योंकि करीबी दोस्त और सहकर्मी उसके और उसके परिवार से संपर्क कर एक्ट्रेस द्वारा लगाए आरोपों पर सवाल कर रहे हैं जबकि यह सभी आरोप गलत हैं। ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
ईशा गुप्ता की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। ईशा ने साल 2007 में इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीता था। बॉलीवुड में उनकी बोल्डनेस के चर्चे खूब होते हैं। ईशा स्टाइल के मामले में भी कई एक्ट्रेसेज को मात देती हैं।
ईशा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत महेश भट्ट की फिल्म जन्नत टू से की थी। इसके बाद वह फिल्म राज तीन में नजर आईं। ईशा के सेक्सी लुक्स के कारण उन्हें भारत की एंजेलीना जॉली भी कहा जाता है। ईशा गुप्ता का जन्म 28 नवंबर 1985 को दिल्ली में हुआ था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *