रेलवे बिहार और असम के बाढ़ पीड़ितों को मुफ्त में पहुंचाएगा राहत सामग्री

0

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट संदेश मे कहा कि रेलवे ने बिहार व असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सहायता सामग्री नि:शुल्क भेजने का निर्णय लिया है।



नई दिल्ली, 20 जुलाई (हि.स.)। रेलवे ने बिहार और असम के बाढ़ पीड़ितों तक मुफ्त में राहत सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था की है। सरकारी विभाग और अधिकृत संस्थान 19 अगस्त तक दोनों राज्यों तक राहत सामग्री भेज सकते हैं।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट संदेश मे कहा कि रेलवे ने बिहार व असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सहायता सामग्री नि:शुल्क भेजने का निर्णय लिया है। देश भर से सरकारी व दूसरे अधिकृत संस्थानों से बिहार व असम के लिए राहत सामग्री को बिना शुल्क भेजा जाएगा। यह दोनों राज्यों के सभी स्टेशनों पर राहत सामग्री भेजने के लिए लागू होगा।

रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर ट्रैफिक कामर्शियल (आर) शिल्पी विश्नोई ने दोनों राज्यों के बाढ़ प्रभावितों तक राहत सामग्री मुफ्त में भेजने की व्यवस्था के संबंध में पत्र जारी किया है। इसमें कहा है कि देश भर के सभी सरकारी विभाग और अधिकृत संगठन बिहार और असम राज्यों के बाढ़ पीड़ितों के लिए नि:शुल्क राहत सामग्री बुक कर सकते हैं। डिविजन रेलवे प्रबंधकों द्वारा संस्तुति प्राप्त अन्य संगठन भी इस सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं। यह आदेश 19 अगस्त तक अथवा अन्य आदेश जारी होने तक जो भी पहले होगा तब प्रभावी रहेगा। उल्लेखनीय है कि बिहार में 92 और असम में 47 लोग सहित कुल 139 लोगों की अब तक बाढ़ के कारण मौत हो चुकी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *