समय और डेमोग्राफी बदली, अब परिभाषा बदलने की जरूरत: गिरराज

0

आजम और ओवैसी को चेताया 



बेगूसराय, 20 जुलाई (हि.स.)। शनिवार की सुबह में अल्पसंख्यक की परिभाषा बदलने संबंधी याचिका का समर्थन करने वाले गिरिराज सिंह ने शाम में सड़क से संसद तक बहस का मुद्दा उठा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने आजम खान और ओवैसी पर जिन्ना का एजेंडा चलाने का आरोप लगाया है।

गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा है अल्पसंख्यक की परिभाषा ब्लाक, जिला और राज्य स्तर पर देश तय करे। समय बदला, डेमोग्राफी बदली अब परिभाषा भी बदलने की जरूरत है। देश को अल्पसंख्यकों की परिभाषा तय करनी चाहिए, जहां 95 प्रतिशत वहां भी अल्पसंख्यक और जहां पांच प्रतिशत वहां भी अल्पसंख्यक। सड़क से संसद तक बहस होनी चाहिए।
इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने कहा है कि ओवैसी साहब और आजम खान साहब सामाजिक सौहार्द की जगह सामाजिक उन्माद फैलाने का काम करते हैं। ये जिन्ना का एजेंडा चलाना चाहते हैं और हिन्दुस्तान में ये अब संभव नहीं है।
बता दें कि भाजपा नेता अधिवक्ता अश्वनी उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर भारत  में अल्पसंख्यक की परिभाषा बदलने की मांग की  है जिस पर  अब बहस छिड़ गई है। शनिवार की सुबह गिरिराज सिंह ने उस  याचिका का समर्थन किया था, इसके बाद शाम होते-होते वे सड़क से संसद तक बहस की मांग कर सामने आ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *