शादी के बाद पूजा-नवाब की फर्स्ट पब्लिक अपीरियंस

0

पार्टी में सुमोना चक्रवर्ती, अमृता अरोड़ा और उनके पति, फिल्म डायरेक्टर राजीव राय और प्रोड्यूसर शब्बीर बॉक्सवाला भी पहुंचे। पूजा बत्रा ने 4 जुलाई को नवाब शाह के साथ शादी की थी।



शादी के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बत्रा अपने पति नवाब शाह और अन्य सेलिब्रिटी के साथ ओलिव, बांद्रा मुंबई में स्पॉट हुईं। दोनों ने अपने करीबी दोस्तों के लिए डिनर पार्टी होस्ट की। पूजा बत्रा ब्लैक कलर के आउटफिट और हाथ में लाल चूड़ा पहने  बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं नवाब जीन्स और शर्ट में थे।
पार्टी में सुमोना चक्रवर्ती, अमृता अरोड़ा और उनके पति, फिल्म डायरेक्टर राजीव राय और प्रोड्यूसर शब्बीर बॉक्सवाला भी पहुंचे। पूजा बत्रा ने 4 जुलाई को नवाब शाह के साथ शादी की थी। शादी के बाद बत्रा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति के साथ तस्वीरें भी  शेयर की थी। पूजा बत्रा की नवाब के साथ दूसरी शादी है। इससे पहले उसने लॉस एंज‍िल्स में एक ब‍िजनेसमैन के साथ शादी की थी, लेकिन दोनों का 2011 में तलाक हो गया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *