सभी 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी आप

0

नवीन जयहिंद और सुशील गुप्ता मिले कार्यकर्ताओं से, संवाददाता सम्मेलन में दी जानकारी



जींद, 20 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा आम आदमी पार्टी (आप) के अध्यक्ष नवीन जयहिंद और राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने शनिवार को कहा कि आप हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। भाजपा क्षेत्रवाद, जातिवाद, धर्म तथा सैनिकों के नाम पर राजनीति कर रही है। वह भाजपा की पोल जनता के बीच खोलेंगे। कांग्रेस अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। इनेलो भाजपा में मर्ज हो चुकी है। उन्होंने यह बात यहां संवाददाता सम्मेलन में कही। इस पहले दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि आप दिल्ली सरकार के कामकाज को जनता के बीच रखेगी। जजपा के साथ लोकसभा चुनाव में गठबंधन था पर विधानसभा चुनाव अकेले लड़ा जाएगा।
दोनों नेताओं ने कहा, आप व्यवस्था परिवर्तन में विश्वास रखती है।  दिल्ली में गेहूं का भाव 2600 रुपये प्रति क्विंटल है। खराब फसला का मुआवजा किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ दिया गया है। 50 प्रतिशत बजट शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च किया गया है। हरियाणा में भाजपा सरकार ने किसानों की सुध नहीं ली है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *