गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात

0

मृदुला सिन्हा का 30 अगस्त को कार्यकाल समाप्त हो रहा है।मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में 76 वर्षीय मृदुला सिन्हा को ओम प्रकाश कोहली के स्थान पर अगस्त 2014 में गोवा का राज्यपाल बनाया था



नई दिल्ली, 20 जुलाई (हि.स.)। गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मृदुला सिन्हा का 30 अगस्त को कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में 76 वर्षीय मृदुला सिन्हा को ओम प्रकाश कोहली के स्थान पर अगस्त 2014 में गोवा का राज्यपाल बनाया था। वे एक प्रसिद्ध हिन्दी लेखिका और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केद्रीय कार्यसमिति की सदस्य भी रह चुकी हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *