अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं कॉमेडी किंग कपिल शर्मा

0

इस फोटो में कपिल दो पोज दे रहे हैं, एक में कपिल हंस रहे हैं और दूसरे में सीरियस दिख रहे हैं



कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपने लेटेस्ट मेकओवर को लेकर चर्चा में हैं। कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि मुस्कान आपको और जीवंत बनाती है, आप इस बारे में क्या कहते हैं? साथ ही कपिल ने बताया कि वे छह महीने बाद क्लीन शेव में नजर आ रहे हैं। इस फोटो में कपिल दो पोज दे रहे हैं, एक में कपिल हंस रहे हैं और दूसरे में सीरियस दिख रहे हैं। इस फोटो में उन्होंने एक सफेद शर्ट पहनी है और उस पर ब्लू डॉट्स वाली रेड टाई लगाई हुई है।
कपिल के फैंस को उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है। फैंस अपने फेवरेट स्टार को बधाई देते थक नहीं रहे हैं। कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और वह अक्सर अपने शो के क्लिप्स शेयर करते रहते हैं। हालांकि कपिल अपनी फोटो सोशल मीडिया पर कम ही शेयर करते हैं। कपिल ने दिसंबर,2018 में गिन्नी के साथ शादी रचाई थी। कपिल गिन्नी चतरथ के लाइफ में आने के बाद काफी खुश हैं। कपिल शर्मा बहुत जल्द पिता बनने वाले हैं, उनकी पत्नी गिन्नी प्रेग्नेंट हैं। कपिल शर्मा ने पिछले साल अपने शो के दूसरे सीजन के साथ टीवी पर शानदार वापसी की थी। कपिल ‘किस किस को प्यार करूं’, ‘फिरंगी’ जैसी फिल्मों में दिख चुके हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *