वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन 21 जुलाई को

0

बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा, “अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति रविवार, 21 जुलाई को मुंबई में बैठक करेगी। बैठक में तीन अगस्त से 3 सितंबर, 2019 तक होने वाले वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा।



मुम्बई, 19 जुलाई (हि.स.)। अगले महीने होने वाले वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का चयन 21 जुलाई को होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को उक्त जानकारी दी।
बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा, “अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति रविवार, 21 जुलाई को मुंबई में बैठक करेगी। बैठक में तीन अगस्त से 3 सितंबर, 2019 तक होने वाले वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम की घोषणा दो बजे के बाद की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पहले चयन समिति की बैठक 19 जुलाई यानी कि आज होने वाली थी, लेकिन गुरुवार (18 जुलाई) रात में इस बैठक को टालने की बात सामने आई। ये फैसला प्रशासकों की समिति (सीओए) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बीच नए फरमान को लेकर हुए विवाद के कारण हुआ है।
बता दें कि सीओए ने गुरुवार को अपना फैसला सुनाते हुए कहा था कि चयन समिति की बैठक में बोर्ड सचिव हिस्सा नहीं लेंगे और पूरी जिम्मेदारी चयन समिति के अध्यक्ष एम.एस.के प्रसाद की होगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *