तैमूर और इनाया की क्यूट तस्वीर हो रही वायरल.

0

बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा ‘टिम और इनी’…। तस्वीर में तैमूर ब्लू कलर की टी-शर्ट और इनाया व्हाइट कलर की टी-शर्ट में दिख रहे हैं, जिस पर ‘टिम और इनी’ लिखा हुआ है।



बॉलीवुड में शायद ही ऐसा कोई दिन होगा जब स्टार किड्स की बात न हो। आज करीना कपूर-सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान और कुणाल खेमू-सोहा अली खान की बेटी इनाया खेमू की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में तैमूर अपनी छोटी बहन इनाया का हाथ थामे वॉक करते दिख रहे हैं।
बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा ‘टिम और इनी’…। तस्वीर में तैमूर ब्लू कलर की टी-शर्ट और इनाया व्हाइट कलर की टी-शर्ट में दिख रहे हैं, जिस पर ‘टिम और इनी’ लिखा हुआ है। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर सभी का दिल जीत लिया है। तस्वीर में तैमूर इनाया का हाथ पकड़कर चल रहे हैं। इन दोनों को अक्सर साथ में खेलते हुए और मस्ती करते हुए देखा जाता है। दोनों के बीच अच्छी बॉडिंग है। पटौदी खानदान के इन दोनों बच्चों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो चुकी हैं।
करीना कपूर एवं सैफ अली खान के बेटे तैमूर और सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया खेमू की आपस में अच्छी बॉन्डिंग हैं। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर,2016 को हुआ था। तभी से ही वह मीडिया में पॉपुलर हैं। तैमूर हमेशा अपने स्टाइलिश अंदाज से फैंस को कायल बना लेते हैं। इन दिनों करीना कपूर लंदन में अपने परिवार के साथ छुट्टियां इंज्वॉय कर रही हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *