क्राइस्टचर्च में गैस धमाका, छह घायल

0

वेलिंगटन,19 जुलाई (हि.स.)। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में शुक्रवार को बड़ा गैस धमाका हुआ जिसमें एक इमारत क्षतिग्रस्त हो गई है। साथ ही छह लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।

समाचार चैनल न्यूज.कॉम.एयू की रिपोर्ट के मुताबिक, यह धमाका स्थानीय समय सुबह 10.20 मिनट पर धमाका हुआ। जब तक राहतकर्मी और पुलिस आई तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।

न्यूजीलैंड की पुलिस ने घटना को गंभीर बताया है। साथ ही कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। आग लगने के समय जो लोग घर में थे वे बुरी तरह से झुलस गए हैं।

आपातकालीन सेवाओं ने पास के इलाके के 50 घरों को खाली करा लिया है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह मदद के लिए घर के भीतर गया, पर घर अभी तक जल रहा है। पास के एक होटल में काम कर रहे मजदूर ने बताया कि धमाका बहुत जोरदार था। ऐसा लग रहा था कि कोई बम विस्फोट हुआ है।

उल्लेखनीय है कि इससे चार महीने पहले भी क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में धमाके हुए थे जिसमें 51 लोग मारे गए थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *