इमरान हाशमी ने शुरू की हॉरर फिल्म ‘इजरा’ की शूटिंग

0

फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म इजरा की शूटिंग के बारे में ट्विटर पर जानकारी शेयर की है।



बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी बहुत जल्द फिल्म ‘इजरा’ में नजर आने वाले हैं। इमरान हाशमी की येे फिल्म एक हॉरर जॉनर की है। इमरान ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इमरान की यह फिल्म मलयालम फिल्म ‘इजरा’ की हिंदी रीमेक है। इस हॉरर फिल्‍म की शूटिंग मॉरिशस में होगी।
फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म इजरा की शूटिंग के बारे में ट्विटर पर जानकारी शेयर की है। उन्होंने फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर कर लिखा कि फिल्म इजरा की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म इजरा का निर्देशन जे. कृष्णन कर रहे हैं। जबकि प्रोडक्शन भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, कृष्ण कुमार और अभिषेक पाठक कर रहे हैं। शूटिंग शुरू करने से पहले मुहूर्त पूजा की गई है। मेकर्स द्वारा मुहूर्त की तस्‍वीरें जारी की गई हैं। पिछले काफी समय से इमरान हाशमी इस फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए थे।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘इजरा’ दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। इमरान हाशमी पहले भी भूत और आत्मा पर आधारित फिल्में कर चुके हैं, जिसमें डायन, राज: द मिस्ट्री कन्टिन्यूज और राज-3 जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *