इटावा : मोटरसाइकिल सवार युवक की गोलियों से भूनकर हत्या

0

पुलिस को युवक के शव के पास से बुलेट (मोटरसाइकिल), हेलमेट व जिन्दा—खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।



इटावा, 19 जुलाई (हि.स.)। जनपद में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत पीएसी गली में बदमाशों ने बृहस्पतिवार देर रात मोटरसाइकिल सवार युवक की ताबड़तोड़ गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर आई पुलिस और फारेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को युवक के शव के पास से बुलेट (मोटरसाइकिल), हेलमेट व जिन्दा—खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है।

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी सिटी रामयश सिंह ने बताया कि पीएसी गली गांधी नगर में मोटरसाइकिल सवार युवक पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायर की गई है। गोलियां युवक के सीने पर लगी हैं। शव के पास से युवक की बुलेट और कारतूस पड़े मिले हैं। युवक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पुलिस और फारेंसिक टीम ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *