चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग 22 जुलाई को

0

22 जुलाई को दोपहर 2.52 मिनट पर चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग होगी।



नेल्लोरे (आंध्र प्रदेश), 18 जुलाई (हि.स.)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो ) के दूसरे मिशन  चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग की नई तारीख घोषित हो गई है। 22 जुलाई को दोपहर 2.52 मिनट पर चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग होगी।
इसरो की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक 15 जुलाई  को 02:51 बजे चंद्रयान-2 के निर्धारित लॉन्चिंग के लगभग एक घंटे पहले तकनीकी खराबी के संज्ञान में आने के कारण उसे रद्द कर दिया गया था। खराबी के विश्लेषण कर उसे दूर करने को लेकर एक विशेषज्ञ समिति गठित की गई थी। विशेषज्ञ समिति ने तकनीकी खराबी के मूल कारणों का पता लगाया तथा सभी उपचारात्मक कार्रवाइयां अमल में लाई गईं। तब से प्रणाली का कार्य निष्पादन सामान्य है। इसे देखते हुए अब 22 जुलाई को 14:43 बजे एसडीएससी श्रीहरिकोटा-2 की लॉन्चिंग होगी।
उल्लेखनीय है कि रविवार 14 जुलाई सुबह 6.51 बजे चंद्रयान-2 की लॉन्चिग की उल्टी गिनती शुरू हुई थी। लेकिन आखिरी कुछ घंटे में तकनीकी खराबी पकड़ में आने के बाद इसे टाल दिया गया था। इसे लेकर कई वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों ने कहा कि समय रहते खामी का पता चल जाना बेहतर रहा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *