अक्षय कुमार ने फिर दिखाई दरियादिली, दान किए दो करोड़ रुपये

0

अभिनेता ने इससे पहले भी कई मौके पर अपनी दरियादिली दिखाई है। बीते मई माह में ओडिशा में फानी तूफान से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक करोड़ रुपये दान किए थे।



दिल्ली, 18 जुलाई (हि.स.)।बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। इस बार उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अपना हाथ बढ़ाया है। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वह असम के सीएम रिलीफ फंड और काजीरंगा नेशनल पार्क के लिए एक-एक करोड़ दान करेंगे।
अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, ‘असम में बाढ़ से हुई तबाही हृदय विदारक है। इंसान हो या जानवर, सभी को इस मुश्किल दौर में सहायता मिलना चाहिए। मैं मुख्यमंत्री राहत कोष और काजीरंगा पार्क के बचाव के लिए एक-एक करोड़ रुपये दान करना चाहता हूं। इसके साथ ही अक्षय ने सभी से सहयोग की अपील की’।
अभिनेता ने इससे पहले भी कई मौके पर अपनी दरियादिली दिखाई है। बीते मई माह में ओडिशा में फानी तूफान से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक करोड़ रुपये दान किए थे। अक्षय कुमार सामाजिक कार्य में हमेशा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं और वह अक्सर आपदा पीड़ितों के लिए की मदद के लिए आगे आते रहते हैं। असम में बाढ़ ने हालात गंभीर हैं। राज्य के सभी जिले बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ की चपेट में राज्य के 4620 गांवों के 45 लाख लोग हैं। साथ ही जानवर भी प्रकृति के कहर का शिकार हो रहे हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन मंगल’ 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। वर्ल्ड इमोजी डे के मौके पर बुधवार को अक्षय कुमार ने एक मोशन इमोजी शेयर किया था, जो उनकी आने वाली फिल्म मिशन मंगल के लिए डिजाइन किया गया है। मिशन मंगल भारत के मार्स ऑर्बिटर मिशन पर आधारित है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *