हरियाणा : बड़खल झील होगी गुलजार, खर्च होंगे 69 करोड़

0

हरियाणा में कुल नौ झील हैं। इनमें बड़खल लेक सबसे बड़ी और प्रमुख है। यह लंबे समय से सूखी हुई है।



फरीदाबाद, 18 जुलाई (हि.स.)। बड़खल झील जल्द गुलजार होने वाली है। छह महीने के अंदर यह झील लबालब हो जाएगी। फरीदाबाद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी आईएएस डॉ गरिमा मित्तल ने गुरुवार को बताया कि सूरजकुंड और बड़खल झील फरीदाबाद की पहचान हैं। आईआईटी रुड़की के सहयोग से बेंटोनाइट का प्रयोग करके इसे संवारा जाएगा। इस पर 69 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए पांच प्रोजेक्ट हैं। टेंडर अलॉट हो चुके हैं। उम्मीद है कि 22 जुलाई को बोली हो जाएगी। 
उल्लेखनीय है कि हरियाणा में कुल नौ झील हैं। इनमें बड़खल लेक सबसे बड़ी और प्रमुख है। यह लंबे समय से सूखी हुई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *