हिमा दास का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी, 15 दिनों में जीता चौथा स्वर्ण

0

हिमा ने बुधवार को आयोजित हुई इस रेस को 23.25 सेकेंड में पूरा करके स्वर्ण हासिल किया, वहीं भारत की ही वीके विसमाया ने 23.43 सेकेंड के साथ रजत पदक हासिल किया।



नई दिल्ली, 18 जुलाई (हि.स.)। भारत की युवा महिला धावक हिमा दास ने अपना स्वर्णिम प्रदर्शन जारी रखते हुए चेक गणराज्य में हुए टाबोर एथलेटिक्स टूर्नामेंट के 200 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया। 15 दिनों में यह हिमा का चौथा स्वर्ण पदक है।
हिमा ने बुधवार को आयोजित हुई इस रेस को 23.25 सेकेंड में पूरा करके स्वर्ण हासिल किया, वहीं भारत की ही वीके विसमाया ने 23.43 सेकेंड के साथ रजत पदक हासिल किया। पुरुष वर्ग में भारतीय धावक मोहम्मद अनस ने 400 मीटर की स्पर्धा में 45.40 सेकेंड का समय निकालते हुए स्वर्ण जीता। अनस ने 13 जुलाई को इसी स्पर्धा में 45.21 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण जीता था।
उल्लेखनीय है कि बता दें इससे पहले हिमा चार जुलाई को पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री में 200 मीटर रेस में 23.65 सेकेंड का समय निकालर सोना जीता था। इसके अलावा उन्होंने पोलैंड में आयोजित कुट्नो एथलेटिक्स मीट में महिलाओं के 200 मीटर में स्वर्ण पदक हासिल किया था। हिमा ने यह पदक 06 जुलाई को जीता था। इसके बाद 13 जुलाई को हिमा ने क्लांदो मेमोरियल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 200 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *