मुठभेड़ में उत्तराखंड व यूपी में सक्रिय बदमाश बिरजू पहाड़िया पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार

0

पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाई। इस दौरान एक बदमाश फरार होने में कामयाब हो गया लेकिन बिरजू पहाड़िया गोली लगने से नीचे गिर गया जिसे पुलिस ने दबोच लिया।



गाजियाबाद, 17 जुलाई (हि.स.)। ट्रोनिका सिटी पुलिस ने मंगलवार की देर रात मेन रोड पर मुठभेड़ के बाद उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में सक्रिय बदमाश बिरजू पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी इरफ़ान फरार हो गया।
  एसपी रूरल नीरज जादौन ने बताया कि ट्रोनिका सिटी पुलिस मंगलवार की देर रात मेन रोड पर आवास विकास के पास आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने एक मोटर साईकिल पर संदिग्ध अवस्था में आ रहे दो युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश रुके नहीं और पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया और पंचलोक के पास बदमाशों को घेर लिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाई। इस दौरान एक बदमाश फरार होने में कामयाब हो गया लेकिन बिरजू पहाड़िया गोली लगने से नीचे गिर गया जिसे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व मोटर साईकिल बरामद की है।
  नीरज ने बताया कि बिरजी पहाड़िया उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में लूट, हत्या डकैती की कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है और जेल जा चुका है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *