मुंबई में इमारत ढही, मलबे में 50 लोग दबे

0

मुंबई, 16 जुलाई (हिं.स.)। मुंबई के डोंगरी इलाके में मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11ः40 बजे चार मंजिला केसरबाई भवन भरभरा कर का ढह गया। मलबे में 50 से ज्यादा लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया है। दमकलकर्मियों के साथ ही मनपा के अधिकारी और एनडीआरएफ की टीम घटनास्‍थल पर मौजूद है। इलाके के लोगों के मुताबिक यह भवन अस्सी से सौ साल पुराना था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *