कोलकाता में फिर अंग दान, छह लोगों को नई जिंदगी दे गया युवक

0

चीनम्य का हृदय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक रोगी के शरीर में प्रतिस्थापित किया जाएगा। त्वचा, लीवर और एक किडनी एसएसकेएम अस्पताल में ले जाए जाएंगे यहां दो लोगों के शरीर में इसे प्रत्यारोपित किया जाएगा।



कोलकाता, 16 जुलाई (हि.स.)। मरने के बाद भी दूसरों को जिंदगी देने के पुण्य कर्म के प्रति कोलकाता वासियों की जागरुकता धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। एक बार फिर महानगर में एक युवक के ब्रेन डेड घोषित कर दिए जाने के बाद उसके परिजनों ने अंग दान किया है। उसके अंगों से छह लोगों को नई जिंदगी मिलेगी।
दरअसल मेमारी में बुधवार को बाइक से हुई सड़क दुर्घटना में चिन्मय घोष नाम के एक युवक की हालत गंभीर हो गई थी। उसी दिन उसे कोलकाता के पार्क क्लीनिक नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था। उसके बाद लगातार उसका इलाज चल रहा था लेकिन सोमवार देर रात चिकित्सकों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। उसके बाद उसके परिजनों ने उसके अंगों को दान करने का निर्णय लिया। तुरंत अस्पताल की ओर से क्षेत्रीय अंगदान संगठन से सम्पर्क किया गया। उसके बाद युवक के अंगों को दान करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
बताया गया है कि चीनम्य का हृदय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक रोगी के शरीर में प्रतिस्थापित किया जाएगा। त्वचा, लीवर और एक किडनी एसएसकेएम अस्पताल में ले जाए जाएंगे यहां दो लोगों के शरीर में इसे प्रत्यारोपित किया जाएगा। इसके बाद एक किडनी को अपोलो अस्पताल ले जाएगा जहां रोगी के शरीर में प्रतिस्थापित होगा। उसके बाद उसकी दोनों कोर्निया को भी दान किया गया है जो दो अलग-अलग लोगों के शरीर में प्रतिस्थापित होंगे। फिलहाल पुलिस ने अंगदान के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया है और उसके अंगों को निकाल कर सुरक्षित उन अस्पतालों में पहुंचा दिया गया है जहां प्रत्यारोपित होना है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *