लूजियाना में समुद्री तूफ़ान और बाढ़ का कहर, सांप और मगरमच्छ से बचने की चेतावनी

0

मिस्सिपी नदी उफान पर है और न्यू ओर्लियंस शहर के निचले इलाके में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।



लॉस एंजेल्स 15 जुलाई (हि.स) । अमेरिका के लूजियाना में मूसलाधार बारिश के साथ समुद्री तूफ़ान ‘बैरी’ से इर्द गिर्द के क्षेत्रों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मिस्सिपी नदी उफान पर है और न्यू ओर्लियंस शहर के निचले इलाके में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इस बीच अग्निशमन सेवा विभाग के कर्मियों ने बाढ़ के पानी में सांप देखने के बाद लोगों से पानी में नहीं उतरने की चेतावनी दी है।
फ़ायर सर्विस ने कहा है कि बाढ़ के पानी में सांप के अलावा कुछ अन्य जीव-जंतु भी हो सकते है। लूजियाना की एक अन्य बस्ती फ़्रंकलीन में एक परिवार ने बाढ़ के पानी में मगरमच्छ देख कर उसका विडियो बनाया है और उसे प्रशासन को प्रेषित किया है। इन दोनों ही घटनाओं में किसी की कोई क्षति होने की कोई सूचना नहीं है।
नेशनल हरिकेन सेंटर ने रविवार की सुबह ग्यारह बजे एक बयान में कहा कि ”बैरी’ तूफ़ान दक्षिण पूर्व में 80 मील दूर शेवरपोर्ट में है जो धीमी गति से बढ़ रहा है। लेकिन शनिवार को तूफ़ान की गति को देखते हुए इसे हरिकेन की श्रेणी से हटा लिया गया है। समुद्री तटीय सुरक्षा कर्मी लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाके से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगे हैं।
उधर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी ट्वीट कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। राष्ट्रपति ने कहा है कि लूजियाना और खाड़ी के एक बड़े हिस्से में तूफ़ान का प्रकोप जारी है। इसलिए लोग सतर्क रहें।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *