सुरक्षित हाईकोर्ट पहुंची भाजपा विधायक की बेटी साक्षी

0

सोमवार की सुबह भाजपा विधायक की बेटी साक्षी अपने पति के साथ सुरक्षा लेने के लिए हाईकोर्ट पहुंची। इस दौरान यह अफवाह फैल गई कि उसका अपहरण हो गया है। खबर मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन यह मामला सही नहीं निकला।

प्रयागराज, 15 जुलाई (हि.स.)। सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट पहुंची बरेली के भाजपा विधायक की बेटी साक्षी अपने पति के साथ कोर्ट पहुंची। बताया जा रहा है कि वह न्यायालय के समक्ष वह अपने अधिवक्ता के साथ विधिक कार्रवाई पूरा कर रही है। पुलिस ने उसके अपहरण की घटना से इनकार किया है।
सोमवार की सुबह भाजपा विधायक की बेटी साक्षी अपने पति के साथ सुरक्षा लेने के लिए हाईकोर्ट पहुंची। इस दौरान यह अफवाह फैल गई कि उसका अपहरण हो गया है। खबर मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन यह मामला सही नहीं निकला।
इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने कहा कि विधायक की बेटी सुरक्षित है। वह कोर्ट में अपनी कार्रवाई पूरी कर रही है। वहीं दूसरी तरफ चर्चा है कि साक्षी अपने प्रेमी पति अजितेश के साथ जब हाईकोर्ट पहुंची तो कुछ लोग काली कोट में अभद्रता करने लगे, हालांकि इस दौरान विधायक की बेटी अपने पति को सुरक्षित करने के लिए आगे आ गई।
खबर है कि भाजपा विधायक राजेश मिश्रा भी न्यायालय परिसर में मौजूद है, लेकिन अबतक किसी का बयान नहीं आया है कि विधायक की बेटी का अपहरण हुआ है। कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि दोनों को सुरक्षा प्रदान की जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *