युवक को लूटकर भाग रहे दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

0

मुठभेड़ में चली गोली से दोनों बदमाश व एक कांस्टेबल घायल



गाजियाबाद, 15 जुलाई (हि.स.)। लोनी बॉर्डर क्षेत्र में सीएनजी गाजियाबाद रोड पर पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से चली गोलियों से एक पुलिस कांस्टेबल व दोनों बदमाश घायल हो गये। बदमाशों के दाहिने पैरों में, जबकि कांस्टेबिल के हाथ में गोली लगी है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नीरज जादौन ने सोमवार को बताया कि बीती देर रात में थाना लोनी के राम विहार बंथला निवासी मनीष पुत्र राज कुमार सक्सेना से देर रात मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया। घटना की सूचना मिलने पर लोनी बॉर्डर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया और दोनों बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी करवाई के दोनों बदमाशों को घायल अवस्था में दबोच लिया। उनके दाहिने पैर में गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बदमाशों की पहचान जनप बागपत में थाना चांदीनगर क्षेत्र के भगौट निवासी मनदीप पुत्र सचिन और सौरभ पुत्र अजीत के रूप में हुई। नीरज ने बताया कि बदमाशों पर विभिन्न थानों में लूट के छह मुकदमे दर्ज हैं। बदमाशों द्वारा फायरिंग करने पर कांस्टेबल अनिल को भी दाहिने हाथ में गोली लगी है। बदमाशों के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा और लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *