इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाहर बंदुक के बल पर युवक-युवती का अपहरण

0

बदमाश यूपी 82 नम्बर की काले रंग की गाड़ी में सवार थे और गाड़ी के पीछे चेयरमैन लिखा था। संभवत युवक-युवती प्रेम विवाह के बाद सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट आये थे।



प्रयागराज, 15 जुलाई (हि.स.)। सोमवार सुबह ही बदमाशों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के गेट नम्बर तीन ए से एक युवक और युवती को हथियार के बल पर अपहरण कर लिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस हाथ-पांव मार रही है लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। हाईकोर्ट में मुकदमे की तारीख पर आये दूसरे लोगों ने इस घटना की जानकारी दी। अपहरण की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 बदमाश यूपी 82 नम्बर की काले रंग की गाड़ी में सवार थे और गाड़ी के पीछे चेयरमैन लिखा था। संभवत युवक-युवती प्रेम विवाह के बाद सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट आये थे।

बता दें कि आज बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश की सुरक्षा की मांग को लेकर दायर याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सोमवार को ही सुनवाई होनी है। सुनवाई सुबह करीब 11 बजे जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा की कोर्ट में होगी। साक्षी और अजितेश ने शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए सुरक्षा की मांग करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *