लोनी में ग्राम प्रधान के पुत्र की गोली मारकर हत्या

0

मृतक हिस्ट्री शीटर बदमाश था और कई लोगों से उसकी दुश्मनी थी। वह हरियाणा में एक जज की हत्या के आरोप में जेल गया था। डेढ़ साल पहले ही वह जेल से छूटकर आया था।



गाजियाबाद, 15 जुलाई (हि.स.)। लोनी थानाक्षेत्र में रविवार देर रात महमूदपुर के ग्राम प्रधान के पुत्र की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना
मिलने पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि मृतक हिस्ट्री शीटर बदमाश था और कई लोगों से उसकी दुश्मनी थी। वह हरियाणा में एक जज की हत्या के आरोप में जेल गया था। डेढ़ साल पहले ही वह जेल से छूटकर आया था।
एसएसपी ने बताया कि रविवार देर रात महमूदपुर की ग्राम प्रधान जगवती का बेटा विक्रम कसाना(35) घर पर था। तभी बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे, जिनमें से दो युवक घर में घुस गए और कसाना पर ताबड़तोड़ गोली चलाकर फरार हो गए। इस दौरान एक युवक बाइक पर ही बैठक रहा। इस संबंध में पुलिस ने हत्यारों की तलाश के लिए कई जगह छापामारी की, लेकिन अभी तक उनका सुराग नहीं लग सका है।
एसएसपी ने बताया कि जगवती निर्विरोध ग्राम प्रधान चुनी गयी थीं। विक्रम के भय के चलते उसके सामने किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *