अन्तरराष्ट्रीय पहलवान का फांसी पर लटका मिला शव , मुख्यमंत्री योगी कर चुके हैं सम्मानित

0

ठाकुरगंज के सर्फ़राजगंज क्षेत्र की निवासी रुखसाना नकवी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अवध क्षेत्र की मीडिया प्रभारी हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि उनके आवास पर अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरदोई के बालामऊ निवासी रेशम सिंह (26) का शव फांसी पर लटका हुआ है। 



लखनऊ, 14 जुलाई (हि.स.)। ठाकुरगंज थानाक्षेत्र में रविवार को अन्तरराष्ट्रीय पहलवान का शव भाजपा नेता के कमरे में फांसी पर लटका मिला। वह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अन्तरराष्ट्रीय पहलवानी का गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुके हैं। पुलिस ने घटना की जानकरी खिलाड़ी के परिजनों को दे दी है।
ठाकुरगंज के सर्फ़राजगंज क्षेत्र की निवासी रुखसाना नकवी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अवध क्षेत्र की मीडिया प्रभारी हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि उनके आवास पर अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरदोई के बालामऊ निवासी रेशम सिंह (26) का शव फांसी पर लटका हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर मामले की जांच की। उन्होंने पुलिस को बताया कि रेशम सिंह इन दिनों उनके साथ पार्टी की सदस्यता का काम रहे हैं। शनिवार की रात करीब दस बजे वह अपने साथी वारिस गाजी के साथ घर आया था। रेशम की तबीयत खराब थी। वह आराम करने की बात कहकर कमरे में चला गया। रविवार सुबह जब दरवाजा खटाखटाया तो वह भीतर से नहीं खुला। शक होने पर जब बाहर से दरवाजा खोला गया तो देखा कि रेशम सिंह का शव चादर के सहारे फांसी के फंदे से पंखे में लटका हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा।
सब इंस्पेक्टर विनय मिश्रा ने बताया कि जांच में पता चला है कि रेशम सिंह अविवाहित था जो नेशनल लेवल का कुश्ती का खिलाड़ी था। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसे अन्तरराष्ट्री पहलवान के गोल्ड मेडल से सम्मानित कर चुके हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजने के साथ घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। सब इंस्पेक्टर ने कहा, अगर परिजनों के द्वारा कोई तहरीर दी जाती है तो कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *