उप्र के मदरसों में शिक्षा नहीं बनाये जा रहे आईएसआईएस के सिपाही: वसीम रिजवी

0

बिजनौर में मदरसे में मिले अवैध हथियार को लेकर रिजवी ने दिया बयान  



लखनऊ, 14 जुलाई (हि.स.)। बिजनौर जिले के मदरसे में मिले हथियार को लेकर शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने रविवार एक वीडियो जारी करके प्रदेश के सभी मदरसों पर सवाल खड़ा किया है। रिजवी का कहना है कि मदरसों में आजकल किताबों की जगह हथियार बरामद हो रहे है, जो आने वाले समय में देश के लिये एक बड़ा खतरा हैं।
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम ने आरोप लगाया है कि मदरसों में चल रही संदिग्ध गतिविधियों से यह साबित हो रहा है कि यहां पर शिक्षा नहीं बल्कि इनमें आतंकी संगठन आईएसआईएस के सिपाहियों को तैयार किया जा रहा है। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार से मांग की है कि सभी मदरसों की गहनता से जांच कर इनको बंद कर देना चाहिए और मौलवियों को दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई भी करना चाहिये।
उल्लेखनीय है कि बिजनौर जनपद की शेरकोट पुलिस ने एक मदरसे से अवैध हथियारों को सप्लाई करने का खुलासा किया था। यहां से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार और एक कार बरामद किया था। पुलिस ने मदरसे से मदरसा संचालक समेत छह आरोपितों को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *