अंबाला अनाज मंडी में लगी आग, हजारों टन अनाज स्वाहा

0

आग लगने से मंडी में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। वहीं मार्केट कमेटी के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।



अंबाला, 14 जुलाई (हि.स.)। अंबाला शहर स्थित अनाज मंडी के शेड में रविवार तड़के अचानक आग लग गई। इससे हजारों टन अनाज (गेहूं व अन्य) एवं बारदाना स्वाहा हो गया।
आग लगने से मंडी में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। वहीं मार्केट कमेटी के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
बताया जाता है कि आग इतनी भयावह थी कि दमकल विभाग की दस गाड़ियां मौके पर पहुंची। मगर एक बार में आग पर काबू नहीं पाया गया और सभी गड़ियों को पानी लाने के लिए 80 चक्कर काटने पड़े। आग मंडी के शेड में लगी है। शेड के नीचे रखा अनाज एवं बारदाना हैफेड का बताया जा रहा है। अनाज लोडिंग के लिए आए दो ट्रक शेड के नीचे खड़े हुए थे, वे भी जलगए। फिलहाल गोदाम को खाली करा दिया गया है। शेड में आग लगने की सूचना जब हैफेड अधिकारियों को लगी, तो चंडीगढ़ से तुरन्त अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
मार्केट कमेटी सचिव आशा का कहना है कि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शेड के नीचे हैफेड के गेहूं, बारदाना एवं अन्य प्रकार का अनाज था। आग से कितना अनाज जला है, इसका आंकलन नहीं हो पाया है। इसकी सही जानकारी हैफेड के अधिकारी ही दी पाएंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *