दिल्ली में हल्की हवा चलने से लोगों को मिली गर्मी से राहत

0

16 से 19 जुलाई तक दिल्ली में हल्की बारिश के साथ शहर में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।



नई दिल्ली, 14 जुलाई (हि.स.)। राजधानी दिल्ली में पिछले तीन दिनों हो रही उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। हालांकि रविवार सुबह से आसमान में छाए बादल और मध्यम तेज गति से चल रही हवा से दिल्लीवासियों को गर्मी के साथ-साथ उमस से थोड़ी राहत मिली। शहर में रविवार का न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य तापमान से तीन डिग्री अधिक दर्ज हुआ है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 54 फीसदी दर्ज की गई। आज दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर दिखाई दे रही है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की सम्भावना है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को राजधानी में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कुछ कमी दिखाई देगी, जिससे शहरवासियों को गर्मी से राहल मिलेगी।

उन्होंने कहा कि 16 से 19 जुलाई तक दिल्ली में हल्की बारिश के साथ शहर में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। शनिवार का, न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था जबकि अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *